Thursday, October 15, 2009

पेश लफ्ज़

"पेश लफ्ज़ "
अहमद इरफान

बीस बरस की हिजरत की तवील मुद्दत के बाद जब अपने वतन शहरे लखनऊ मुस्तकिल सुकूनत की ग़रज़ से वापसी हुई तो ऐसे जान्काह वाकियात हादिसात से दो चार होना पड़ा के अपने ही घर से बे अमां हो कर निकलना पड़ा, जान के लाले पड़ गए. यह सारे का सारा कलाम उन्ही दिल्सोज़ वाकियात और हवादिस पर मुश्तमिल है।

इन वाकियात ने मेरी ज़िन्दगी के रुख को मोड़ दिया.ज़िन्दगी को एक नई जहत मिली। इसी के बाद मेरे ज़हन में रौशनी के नए दरीचे खुले. मैं मशकूर ममनून हूँ अपने गिर्द पेश के उन लोगों का और खास तौर पर अपनों का जिन्हों ने मुझे ज़िन्दगी के इन तल्ख़ हकाईक से रुशनास कराया.
यह अनकही सिर्फ़ मेरी नही बल्कि आज के ज़माने में यह घर घर की कहानी है.कहीं पर परदा पड़ा हैऔर कहीं पर ज़ाहिर है .

वापसी

वापसी
फिर वही चांदनी रातों का समां फिर तेरी क़ुर्बत का ख़याल
फिर वही जां का ज़ीयां और वही बे सूद सवाल
तेरी आँखों के सितारे मेरी मंजिल का चिराग़
तेरी पलकों के इशारे मेरी राहों का सुराग़
मेंने चाहा था के अंदोहे जफा से छूटूं
मेंने चाहा था के इक़्रार-ऐ- वफ़ा से पलटूं
तीरगी शब् की मुझे यूँ तेरे दर तक लाई
फिर वही तौक़े मलामत मेरे सर आयी
मैने घबरा के रगे जां से जो नश्तर खींचा
पूछ मत मुझ के यह कर्ब कहाँ तक पंहुचा
मोस्मों की रह चेहरों को बदलते देखा
चांदनी रात में सूरज को निकलते देखा
चारा साजों को भी शमशीर बिरहना देखा
पूछ मत मुझसे के इन आँखों ने क्या क्या देखा ?
उम्र अपनी तो यूँ ही क़र्ज़ चुकाते गुजरी
जो न वाजिब थे वही फ़र्ज़ निभाते गुजरी
हम तरह दार हैं ऐसे के अदा रखते हैं
खूं बहा देते हैं फिर क़र्ज़ अदा करते हैं
ज़द पे आया जो उदू छोड़ दिया करते हैं
अपने अपने भी कुछ अंदाज़ हुआ करते हैं
कज कुलाही भी अगर की है तो ऐसी की है
अपने हाथो' ही से ख़ुद ज़हर-ऐ-हला-हल पी है
फिर उसी तौक़-ऐ-हज़ीमत को पहन-ने-के लिए
तीरगी शब् की मुझे फिर तेरे दर तक लाई
अब न पल्टू' गा में इक़रा-ऐ-वफ़ा से हमदम
तेरे पिन्दार-ऐ-वफ़ा की मैं क़सम खाता हूँ।
अहमद इरफान

waapsi

"WAAPSI"
Latest poem by Ahmed Irfan

Phir wahi chandni raaton ka sama'n phir teri qurbat ka khayal
Phir wahi jaa'n ka ziya'n aur wahi be sood sawaal
Mein-e-chahaa thaa ke andoh-e-jafaa se chutoo'n
Mein-e-chaaha tha ke iqraar-e- wafa se paltoo'n
Teergi shab ki mujhe yun tere dar tak layee
Phir wahi tauq-e-malaamat mere sar ayee
Mein-e-ghab-raa ke rag-e-jaa'n se jo nashtar khee-n-chaa
Pooch mut mujh se ke yeh karb kaha'n tak pahoncha
Mausa-mon ki tarah chehro'n ko badal-te-dekha
Chaand-ni raat mein sooraj ko nikal-te-dekha
Chara saazo'n ko bhi shamsheer birah-na-dekha
Pooch mut mujh se ke en aankh-on ne kya-kya dekha?
Umr apni tou un-hi qarz chuka-te-guzri
Jo na waajib tche wahi farz nibhaa-te-guzri
Hum tarah daar hein aise ke adaa rakh-te-hein
khoo'n bahaa dete hein phir qarz adaa kart-te-hein
Zad pe ayaa jo udoo chor diya kar-te-hein
Apne apne bhi kuch andaaz hua karte hein
kaj kulaahi bhi agar ki hai tou aisi ki hai
Apne hatho'n hi se khud zhr-e-halaa-hal pee hai
Phir usi tauq-e-hazeemat ko pahan-ne-ke liye
Teergi shab ki mujhe phir tere dar tak layee
Ab na paltoo'n ga mein iqra-e-wafa se hum-dum
Tere pindaar-e-wafa ki mein qasam khata hoon.

हिज्रतों का सफर

हिजरतों का सफ़र
बीस बरस की हिजरत से जब अहमद घर को आए हैं
कैसे कैसे लोग थे यारो जो हम से कतरा हैं
फसले बहारां आयी तो हम अपने घर की क्यारी से
बस यूँ ही गए थे फू को चुनने हाथ जला कर आए हैं
कैसे कैसे सपने ले कर सहराओं के देस से लौटे
अपने आंगन में आकर हम मन ही मन पछताए हैं
अहले हवस हैं अपनी सफ में औरों की क्या बात करें
सहने चमन से यह देखो हम चाक गरेबान आए हैं
मुझ से दिल का हाल पूछो चुप रहना ही बेहतर है
मौसमे गुल में हम ने लोगो ज़ख्म यह सारे खाए हैं
लुत्फो करम पर तस्बीहें जो पढ़ता था दिन रात मेरी
कैसी बेदर्दी से उसने सारे नक्श मिटाए हैं
कुछ लोग जो देखो दूर खड़े हैं उनमें कोई गैर नही
खाक हुआ जब मेरा नशेमन आग बुझाने आए हैं
बेगानों की बस्ती में तो घर अपना महफूज़ रहा
मेरे घर में मेरे अपने आग लगाने आए हैं
अहमद इरफान

शुर्फाए लखनऊ

शुर्फाये लखनऊ
कहने को हम ज़रूर हैं शुर्फाए लखनऊ
इस क़ौल का तज़ाद हैं शुर्फाए लखनऊ
वोह और थे जो सुए फ़लक कूच कर गए
बाकी हैं अब तो नाम के शुर्फाए लखनऊ
माज़ी से बहरा मंद हैं फ़र्दा से बे खबर
कैसे अजीब लोग हैं शुर्फाए लखनऊ
जाहो हषम में इनका सा कोई हो सका
मौज़ूए मुश्ते खाक हैं शुर्फाए लखनऊ
हर फ़र्द मुब्तिला है यूँ फ़ुस्क़ो फ़ुजूर में
इज्जत मोआब फिर भी हैं शुर्फाए लखनऊ
दामे क़फ़स में आया है इरफान ऐ बे अमां
हालात साज़गार हैं शुर्फाए लखनऊ
अहमद इरफान

ग़ज़ल

ग़ज़ल
रुस्वाए जहाँ थे मगर ऐसे तो नही थे
बरबादिए गुलशन का सबब हम तो नही थे
वोह बर्क़ टी तेज़ी हो के शोले की लपक हो
अंजाम को पहुंचे तो सभी खाक नशीं थे
जिनके लिए मैं मंजिले मक़सूद से लौटा
जब घूम के देखा तो जहाँ थे वोह वहीँ थे
तुम पूछते क्या हो के नशेमन का हुआ क्या
जिस जिस ने मिटाया इसी घर के मकीं थे
जिन ख्वाबों की ताबीर मैं एक उम्र गँवाई
अब जा के यह समझा के वोः सब ख्वाबे हसीं थे
अहमद इरफान

कड़वे बोल - सच्चे बोल

ड़वे बोल - सच्चे बोल
हसब नसब के हम हैं चोखे - लेकिन दिल के सब हैं खोटे
इस नगरी में याद यह रखना - हक़ की कोई बात कहना
एक तरफ़ सब हो जायें गे - हम तुम तन्हा रह जायें गे
शाम सवेरे ताक में रहना - इनकी खस्लत घात में रहना
सौदागर हैं माल के पक्के - बात परे तो बात के कच्चे
बुग्ज़ो अदावत घर की बांदी - गीबत इन के घर की लौंडी
वक़्त है इनके घर की खेती - रोते हैं क़िस्मत है हेटी
बेकारी है अपना पेशा - माल में तेरे मेरा हिस्सा
भोले भाले मिस्कीं चेहरे - किज़्बो रिया के दिल पर पहरे
वक़्त पड़ा तो साथ देंगे - हाथ में तेरे हाथ देंगे
साथ हैं तेरे ग़रज़ के बन्दे - इस दुनिया के गोरख धन्दे
यह सब है समय का चक्कर - तुम भी फक्कड़ मैं भी फक्कड़
वक़्त का ऐसा काल पड़ा है - सूखे ताल में जाल है
सच्चाई पर तौल रही ही- झूट की तूती बोल रही है
अहले खिरद सब देख रहे हैं - फिर भी नज़रें फेर रहे हैं
लुट जायें गे मिट जायें गे - हम तो हक़ की बात कहें गे
शाम का सूरज फिर उभरे गा - तारीकी को दूर करे गा
हो सकता है हम रहें गे - लेकिन सच्चे क़ौल रहें हैं
अहमद इरफान

दर्द की घड़ी i

दर्द की घडी
कोई सूरत दिगर नही दिखती
यह खलिश दिल की क्यों नही मिटती
ठहरा है मुक़ददर में हर एक गाम पे मरना
जीने की हवस क्यों किसी सूरत नही मिटती
आती है सबा आके पलट जाती है दर से
क्या बात है जंजीरे क़फ़स क्यों नही हिलती
एक नश्तरे ग़म है के लगे जाता है पैहम
क्या बात है क्यों कर यह रगे जां नही दुखती ?
अहमद इरफान

ऐ चारा गरो

एय चारा गरो
हम सोख्ता सामां हैं हमें यूँ सताओ
आए हो अगर पास तो' यूँ दूर जाओ
गिरते हुए बिजली को इन आँखों ने है देखा
किस किस के नशेमन पे गिरी है' बताओ
अब थक सा गया हूँ मैं अबद तक उठूं गा
आगोश मैं अपनी मुझे हरगिज़ सुलाओ
क्या इस से भी बढ़ कर कोई रुसवाई की हद है ?
रहने भी दो अब कोई नया गुल खिलाओ
आया हूँ मैं ख़ुद छोड़ के जलता हुआ गुलशन
एय चारा गरो फिर मुझे वापस बुलाओ
रहने भी दो कुछ नक्शे कुहन रह जो गए हैं
मैं मिट तो चुका हूँ मुझे इतना मिटाओ
अहमद जो सुनें गे तो हंसें गे यह सभी लोग
रूदादे चमन तुम इन्हें हरगिज़ सुनाओ
अहमद इरफान